कभी टीम इंडिया की बल्लेबाजी के चौथे स्तंभ रहे सौरव गांगुली ने अपने पुराने दोस्त सचिन तेंडुलकर और राहुल द्रविड़ की आलोचना कर दी। गांगुली ने एडिलेड टेस्ट में कमेंट्री के दौरान दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस को द्रविड़ और सचिन से बेहतर बताया।
गांगुली ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा, "मैं कैलिस को द्रविड़ और सचिन से बेहतर बल्लेबाज मानता हूं। वो टेस्ट क्रिकेट के सबसे असरदार बल्लेबाज हैं। भले ही उन्होंने सचिन, द्रविड़ और पोंटिंग से कम रन बनाए हैं, लेकिन उनकी तकनीक बेहतर है।"
गांगुली ने यह टिप्पणी रिकी पोंटिंग के 13 हजार टेस्ट रन पूरे करने के अवसर पर कही। पोंटिंग टेस्ट में 13 हजारी बनने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। सिर्फ द्रविड़ और सचिन ही पोंटिंग से आगे हैं।
जब गांगुली से साथी कमेंटेटर ने जब पूछा कि वो किसको सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज मानते हैं, तो गांगुली ने तपाक से कहा, कैलिस।
कैलिस ने 156 टेस्ट मैचों में 12,260 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 274 विकेट भी लिए हैं। आंकड़ों के आधार पर यदि रेटिंग की जाए तो कैलिस सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी हैं।

No comments:
Post a Comment