Powered By Blogger

New Layer

Search This Blog

Monday, January 31, 2011


अगर आप भी फैशन वर्ल्ड में दिलचस्पी रखते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। क्यों कि अब आप अपने मोबाइल फोन पर ही रैम पर कैटवॉक करती हसीनाओं के जलवे देख सकते हैं। फैशन और लाइफस्टाइल के लिए मशहूर चैनल फैशन टीवी ने इसके लिए ग्लोबल मोबाइल टीवी नेटवर्क की शुरूआत की है। इसे नाम दिया गया है ‘यामगो’।

इस नई सर्विस के जरिए आप अपने मोबाइल फोन पर कैटवॉक के साथ ही, दुनियाभर के मशहूर ब्रांड्स के नए प्रोडक्ट्स की जानकारी भी ले सकेंगे। आपको बता दें कि फैशन टीवी का प्रसारण 190 देशों में किया जाता है। चैनल की तरफ से जानकारी दी गई है कि उनके इस नए मोबाइल टीवी नेटवर्क पर हर साल 500 घंटे के नए प्रोग्राम दिखाए जाएंगे। साथ ही 300 कैटवॉक शो भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। इनमें न्यू यॉर्क, पैरिस, मिलान, लंदन, होंगकॉंग, टोक्यो, लॉस ऐंजिल्स में होने वाले शो को भी प्रसारित किया जाएगा।

फैशन टीवी को उम्मीद है कि उसकी यह नई सर्विस उन लोगों को खासी पसंद आएगी जिन्हे फैशन वर्ल्ड में दिलचस्पी है। क्योंकि वे इस सर्विस का इस्तेमाल कहीं भी कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment